कलेक्टर डोगरा ने मसूदा क्षेत्र में किया कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण
अजमेर। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने बुधवार को मसूदा क्षेत्र में जल स्वावलंबन अभियान तृतीय चरण के कार्यों सहित अन्य विकास कार्यों का मौके पर जाकर आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया।
जिला कलेक्टर ने जल स्वावलंबन अभियान तृतीय चरण के तहत हुए बेबी सागर तालाब की वेस्ट वीयर का मरम्मत कार्य, छोटी नाडी में एमपीटी का कार्य, चौरसिया में ट्रेंच निर्माण कार्य, बडवा में खीमपुरा सीमा के पास चैक डेम का कार्य, बडवा चारागाह में एमपीटी का कार्य तथा 5 हैक्टेयर क्षेत्र में ट्रेंच निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सभी कार्य संतोषप्रद पाए गए। उन्होंने कहा कि अच्छी वर्षा के होते ही यहां जल का भराव होगा। जिससे निचले स्तर के क्षेत्रों में जल स्तर ऊंचा होकर लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने ट्रेंच निर्माण के साथ ही चारागाह भूमि पर नरेगा के तहत पौधरोपण कराने के भी निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर नयागांव में नवनिर्मित पंचायत भवन का भी अवलोकन किया। ग्राम पंचायत के लोकेशन को देखकर जिला कलक्टर काफी प्रभावित हुई। उन्होंने निर्माण कार्य के प्रति भी संतोष व्यक्त किया।
उपखण्ड कार्यालय में ली अधिकारियों की बैठक
जिला कलेक्टर ने उपखण्ड कार्यालय में सभी अधिकारियों की बैठक ली तथा चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने उपखण्ड कार्यालय में प्रत्येक कक्ष में जाकर व्यवस्थाओं को भी देखा। वहां सफाई व्यवस्था एवं अन्य रिकार्ड संधारण कार्य व्यवस्थित पाए जाने पर उपखण्ड अधिकारी सुरेश चावला की प्रशंसा की।
कंचन हुई अभिभूत
जिला कलेक्टर ने अपने निरीक्षण कार्यों के तहत नयागांव पंचायत क्षेत्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर रही थी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभान्वित कंचन पत्नी महेन्द्र के घर भी अचानक पहुंची। उसे वर्ष 2017-18 के तहत योजना का लाभ मिला है। जिला कलेक्टर को अचानक अपने घर देखकर कंचन अभिभूत हो गई।
जिला कलेक्टर ने कंचन से सहानूभूति पूर्वक बातचीत की। उसको मिल रही पेंशन, पालनहार योजना का लाभ की जानकारी भी प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने विकास अधिकारी से प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में 13 कार्य स्वीकृत हुए थे। जिसमें से 10 कार्य पूर्ण हो चुके है। जिला कलक्टर ने शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करवाने तथ बकाया किश्तों के भुगतान करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पंचायत समिति के प्रधान नारायण सिंह रावत, उपखण्ड अधिकारी सुरेश चावला, विकास अधिकारी, तहसीलदार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।