चालीहाे महोत्सव में 108 दीपों से महाआरती, मंत्री देवनानी का अभिनंदन समारोह आज
अजमरे। सिंधी समाज के अराध्य देव भगवान झूलेलाल का चालीहो महोत्सव शहर भर में उत्साह हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वैशाली नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में चालीहा महोत्सव मनाया गया। संत ओम प्रकाश ने भगवान झूलेलाल महोत्सव की पावन ज्योत प्रज्वलित कर पूज्य बहराणे साहिब का शुभारंभ किया। स्वामी अशोक गाफिल ने झूलेलाल भगवान की महिमा के पंजड़े, भजन आदि प्रस्तुत कर संगत को भाव विभोर किया । साथ ही 108 दीपक प्रज्जवलित कर महाआरती की गई।
इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतर्गत सत्संग, पल्लव व प्रसाद वितरण भी हुआ। संत ओमप्रकाश ने अपने प्रवचन में भगवान झूलेलाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिंधियों के अराध्य देव भगवान झूलेलाल को जल देवता, वरूण देवता के नाम से भी जाना जाता है। सिंध में जब मिरख बादशाह ने धर्म परिवर्तन करने के लिये सिंधियों पर अत्याचार किये तो लोगों ने वरूण देवता को बादशाह के अत्याचारों से मुक्ति हेतु प्रार्थना की, जिससे वहां वरूण देवता ने प्रकट हो कर उनकी रक्षा की। साथ ही भगवान झूलेलाल की जीवनी में से उनके स्वामी टेऊंराम महाराज के साथ काफी घनिष्ठ एवं मित्रवत् सम्बन्ध होने के बारे में भी हमें पता चलता है।
संत ओम प्रकाश ने गुरुवार के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि झूलेलाल चालीहा उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर व घनश्याम भगत एंड पार्टी के पूज्य बहराणे साहिब का आयोजन स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट एवं सेवादारियों के साथ अजमेर के सिंधी समाज के पदाधिकारियों के सहयोग से किया जायेगा। इस कार्यक्रम में शिक्षा व पंचायती राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी का अभिनन्दन किया जायेगा। चौरसियावास रोड का नाम प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग करने एवं अरावली एक्सप्रेस ट्रेन का नाम अमरापुर अरावली एक्सप्रेस करने में मंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा दिये गये सहयोग एवं अन्य सिंधी समाज के सामाजिक कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाने पर देवनानी का सम्मान समारोह भी इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जायेगा।
अजमेर शहर की सभी सिन्धी संस्थाओं द्वारा माननीय मंत्री वासुदेव देवनानी का स्वागत एवं सर्व संत मंडल द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया जायेगा।