लहरिया पहन इठलाई महिलाएं, विजयवर्गीय महिला मंडल का सावन उत्सव संपन्न - Kekri Insight

Header Ads

लहरिया पहन इठलाई महिलाएं, विजयवर्गीय महिला मंडल का सावन उत्सव संपन्न

अजमेर। अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला मंडल की अजयमेरु प्रदेश इकाई का लहरिया एवम सावन उत्सव बुधवार को रीजनल कॉलेज रोड स्थित वृन्दावन गार्डन में आयोजित किया गया। महिला मंडल की प्रदेश सांस्कृतिक सचिव अमिता अशोक बोरा ने बताया कि इस अवसर समाज की महिलाएं आकर्षक लहरिया एवम परिधानों में कार्यक्रम में भाग लिया। झूलो का आनंद लिया।

प्रदेशाध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि इस अवसर पर सावन हाउजी, लहरिया डांस, गीत संगीत, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमे महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। संगीत की धुन पर अपने कदम थिरकाये। विजेताओं को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विमला गांधी, पुष्पा विजय, अनिता विजय की ओर से पुरुस्कार प्रदान किये गए। इस अवसर पर अमिता, मिथलेश, श्वेता, लता, मीरां, कोमल, मधु सहित अनेक महिलाये उपस्थित थी। अंत मे सचिव शारदा विजय ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.