जालिया प्रथम में रात्रि चौपाल आयोजित
अजमेर। जिला कलेक्टर आरती डोगरा की अध्यक्षता में जवाजा पंचायत समिति की जालिया प्रथम ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल आयोजित की गई । इसमें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया।
स्थानीय सरपंच ताज मोहम्मद ने जिला कलेक्टर को ग्राम पंचायत क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस संबंध में जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने ग्राम पंचायत, राजकीय विभागों तथा शमशान के लिए भूमि आंवटन संबंधी समस्त प्रस्तावों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के लिए उपखण्ड अधिकारी सुरेश चौधरी को निर्देश प्रदान किए। स्थानीय राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय के विस्तार के लिए भूमि आंवटित करने के लिए प्रस्ताव ग्राम के पंचायत के माध्यम से भिजवाए जाएंगे। इन पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही का आश्वासन प्रदान किया गया।
जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। खेजडला ग्राम में पानी के नाले पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमिकों को बेदखल करने का आदेश जारी कर एक सप्ताह में बेदखल करने के लिए स्थानीय तहसीलदार को निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को नूद्री महेन्द्रातान में पानी का कनेक्शन जारी करने की संभावनाएं तलाश कर राहत प्रदान करने के लिए कहा। इसी ग्राम में अतिक्रमण के संबंध में पटवारी द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा अतिक्रमण हटाया जाए।
उन्होंने कहा कि दुर्गावास ग्राम में स्थानीय निकाय के द्वारा करवाए जा रहे है निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की जांच करवायी जाएगी। ग्राम पंचायत में विभिन्न स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निविदा लगा कर कार्य किया जाएगा। रामसर और खेजडला में संचालित मिनी आंगनवाडी केन्द्रों को निकटवर्ती विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। इससे बच्चों गुणवत्ता युक्त पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं पोषण उपलब्ध होगा।
जानकी देवी को मिली दोहरी सौगातें
स्थानीय निवासी जानकी देवी ने जिला कलेक्टर से अपनी पेंशन तथा गेहूं मिलने में समस्या आने की बात कही इस पर जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने विभागीय अधिकारियों को तुरन्त राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जानकी देवी के द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जांच की और जिला कलेक्टर ने कहा कि जानकी देवी को अगले माह से बढ़ी हुई पेंशन मिलने लगेगी। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के माध्यम से लाभान्वित करने के लिए स्थानीय पटवारी को समस्त औपचारिकता पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस प्रकार जानकी देवी को अगले माह से बढ़ी हुई पेंशन साथ साथ गेहूं भी मिलने लगेगा।
मुकेश भतीजियों को मिला पालनहार का लाभ
जिला कलेक्टर आरती डोगरा की रात्रि चौपाल में मुकेश तथा उनकी पत्नी दक्षा की भतीजियों के लालन पालन में आर्थिक कठिनाईयां आने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया । इस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री जयप्रकाश चारण ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि चौपाल के दौरान ही पालनहार योजना के अन्तर्गत सहायता राशि स्वीकृत करने के संबंध में अवगत कराया। मुकेश की तीन भतीजियों के माता पिता नही है। अब इनको अगले माह से पालनहार योजना का लाभ मिलने लगेगा।
इस अवसर पर ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, जवाजा प्रधान गायत्री देवी, सरपंच ताज मोहम्मद, उप सरपंच पिस्ता देवी, उपखण्ड अधिकारी सुरेश चौधरी, विकास अधिकारी हिंगलाज दान चारण, जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक अनुपमा टेलर तथा जिला परिषद के अधीशाषी अभियंता कबीर अख्तर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।