नाग पंचमी पर जागेश्वर महादेव व शेषनाग का किया अभिषेक - Kekri Insight

Header Ads

नाग पंचमी पर जागेश्वर महादेव व शेषनाग का किया अभिषेक

अजमेर। गुरूवार को सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की एवं जागेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से प्राचीन बालाजी मंदिर मदारगेट अजमेर  स्थित प्राचीन जागेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहे सावन महोत्सव 2018 के तहत नागपंचमी के पावन अवसर पर जागेश्वर महादेव तथा शेषनाग का दूध से अभिषेक किया गया।

संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल व उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सावन महोत्सव के तहत आज सुबह 7 बजे से भोलेनाथ एवं शेषनाग का रूद्रीपाठ के साथ दूध से अभिषेक किया गया और महाआरती कर महादेव का अनार, कमल गट्टों एवं रंग बिरंगे फूलों से नयनाभिराम श्रंगात किया गया।

मंदिर महंत महावीर प्रसाद जी के सानिध्य में आयोजित होेने वाले सावन महोत्सव में पूरे माह  भक्त मंडली द्वारा पूजन कर महादेव का प्रति दिन नया श्रृंगार किया जाता है। सावन मास पूजन में अध्यक्ष मनीष गोयल, देेवेन्द्र गुप्ता, कमल कुमार, के. के. शर्मा, योगेश गौतम, देवीशंकर रंगा, कुंज बिहारी, प्रेम सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, जय गोयल, राहुल गोयल, आदी सभी जागेश्वर महादेव मंदिर भक्त मंडली के सदस्य उपस्थित रहते हैं।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.