मंत्री देवनानी किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण - Kekri Insight

Header Ads

मंत्री देवनानी किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने आज जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में निर्माणाधीन आपातकालीन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आमजन को इसका लाभ देने के लिए शेष काम जल्द पूरा किया जाना जरूरी हैं। चिकित्सालय प्रशासन 30 सितम्बर तक सभी काम पूरे करें ताकि लोगों को यहां पर चिकित्सा उपलब्ध हो सके।

शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी आज जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन के साथ आपातकालीन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक्सरे रूम और बिजली की फिटिंग का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। आगामी 30 सितम्बर तक यह सभी कार्य पूरे कर लिए जाए। ताकि अक्टूबर से मरिजों को यहां  आपातकालिन चिकित्सा उपलब्ध हो सके।

देवनानी ने बताया कि चिकित्सालय में आपातकालीन वार्ड के नव निर्माण पर करीब 3 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। अब इस वार्ड में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के तहत सभी तरह की चिकित्सा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। यहां गम्भीर रोगियों के लिए नया वार्ड भी तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही यह मरीजों के लिए उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 5 साल में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधा के विस्तार पर करीब 30 करोड़ रूपए खर्च किए हैं। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गई है। उनके साथ अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.