विधानसभा चुनाव नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर परिवर्तित
अजमेर। विधानसभा 2018 के लिए चुनाव नियंत्रण कक्ष की स्थापना नए कक्ष में परिवर्तित दूरभाष नंबर के साथ की गई है। नियंत्रण कक्ष के परिवर्तित दूरभाष नंबर 0145- 2622222 हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान 24 घण्टे कार्यशील रहने वाले चुनाव नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रथम कक्ष के सामने स्थित प्रोटोकॉल अधिकारी के पुराने कमरे में की गई है। मतदाताओं के लिए सुविधा, अभाव अभियोगों का नियमित पंजीकरण-निराकरण तथा आचार संहिता की पालना के प्रयोजनार्थ बहुउद्देशीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के परिवर्तित दूरभाष नंबर 0145- 2622222 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
ब्यावर में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित
ब्यावर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी श्री सुरेश चौधरी ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के तहत विधानसभा क्षेत्र ब्यावर में चुनाव संबंधी कार्यों के सम्पादन हेतु उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थािपत किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 1462-257336 है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे तीन पारियों में संचालित होगा।