चुनाव संबंधी अनुमति के लिए 24 घण्टे पहले दें आवेदन - Kekri Insight

Header Ads

चुनाव संबंधी अनुमति के लिए 24 घण्टे पहले दें आवेदन

अजमेर। विधानसभा चुनाव 2018 के लिए राजनैतिक दलों एवं व्यक्तियों द्वारा विभिन्न प्रकार की अनुमति प्राप्त करने के लिए अवोदन संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को 24 घण्टे पहले करने होंगे।
   
जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि राजनैतिक व्यक्तियों एवं दलों को चुनाव संबंधी विभिन्न अनुमतियां रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर जारी की जाती है। अनुमति प्रदान करने से पूर्व पुलिस एवं प्रशासन को विभिन्न पहलूओं पर जांच एवं रिपोर्ट तैयार करने में पर्याप्त समय की आवश्यकता होती है। अनुमति चाहने के लिए कार्यक्रम से 24 घण्टे पूर्व ही आवेदन रिटर्निंग ऑफिसर के पास करना होगा। इससे समुचित व्यवस्थाएं सम्पादित किया जाना भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.