झूलेलाल साहिब का असुचंड मेला 10 को, बैनर व पत्रक का हुआ विमोचन - Kekri Insight

Header Ads

झूलेलाल साहिब का असुचंड मेला 10 को, बैनर व पत्रक का हुआ विमोचन

जोधपुर। सिंधी समाज की ओर से इष्टदेव  साईं झूलेलाल साहिब का असुचंड मेला 10 अक्टूबर को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरा पुलिया स्थित झूलेलाल महल मे मनाया जाएगा।

सिंधी सेन्ट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी ने बताया कि सेक्टर 16 स्थित पंचायत भवन मे सुबह 10 बजे ध्वजारोहण होगा। यहा से धर्मध्वजा शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कि मेला स्थल पहुंच कर संपन्न होगी। शाम को भजन संध्या के बाद अतिथियो का सम्मान होगा। मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे। महापौर  घनश्याम ओझा, पूर्व सदस्य जिला परिषद आइदानाराम जाखड, पूर्व सदस्य राज्य उपभोक्ता आयोग के लियाकत अली व पार्षद पायल जानयानी विशिष्ट अतिथि होंगे। 

कार्यक्रम के बैनर व पत्रक का विमोचन  गुलाबराय ईश्वरी देवी ठारवानी स्मृति भवन में किया गया।  इस अवसर पर पंचायत के पदाधिकारी व सिंधी महिला संगठन की कार्यक्रताओ को मेले की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.