झूलेलाल साहिब का असुचंड मेला शुरू
जोधपुर। सिंधी समाज की ओर से इष्टदेव साईं झूलेलाल साहिब का असुचंड मेला 10 अक्टूबर को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरा पुलिया स्थित झूलेलाल महल मे शुरू हुआ। सिंधी सेन्ट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी ने बताया कि बाबा शंकरदास चंगुलानी व पंचायत पदाधिकारियों के नेतृत्व में सेक्टर 16 स्थित पंचायत भवन मे सुबह 10:15 बजे ध्वजारोहण किया गया। यहाँ से झांकीयुक्त छेजयात्रा विभिन्न सेक्टरों से निकाली गई। जो कि मेला स्थल पहुंच कर संपन्न हुई तथा यहां पर भी ध्वजा चढ़ाई गई।
इस अवसर पर पंडित नरेन्द्र शर्मा, समाजसेवी मुरली गंगवानी, गणेश बिजानी, लक्ष्मण खेतानी, महेश खेतानी, इन्द्र टहिल्याणी, पुनम मोतियानी, अशोक मुलचंदानी, लियाकत अली, पायल जानयानी, दौलत कर्मचदांनी, चंदु रामचंदानी, खेमचन्द गोकानी, वीरूमल तोलानी, तीर्थ डोडवानी, कन्हैयालाल पंजाबी, लीला कृपलानी, रतन तोलानी सहित शहर की विभिन्न पंचायतो के पदाधिकारियां द्वारा झंडारोहण किया गया। शहर के विभिन्न झूलेलाल मंदिरों में माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया।
पर्यावरण सरक्षंण का दिया संदेश
शोभायात्रा में घोड़े पर सवार झूलेलाल भगवान की झांकी मुख्य आर्कषण रही साथ ही बगैर ट्रेक्टर ट्रॉली व बगैर वाहनों द्वारा पैदल शोभायात्रा निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
झूलेलाल महल मे शाम को ग्वालियर के भजन गायक जयकिशन तलरेजा एंड पार्टी प्रस्तुति देंगे व बहिराणा साहिब का अयोजन होगा। रात्रि 8 बजे महाप्रसादी होगी।