गुरूद्वारों मे मनाया गया गुरू रामदास महाराज का प्रकाश उत्सव - Kekri Insight

Header Ads

गुरूद्वारों मे मनाया गया गुरू रामदास महाराज का प्रकाश उत्सव

जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर आठ स्थित गुरू रामदास गुरूद्वारे में गुरू रामदास का प्रकाश उत्सव श्रद्वा से मनाया गया। सुबह अखंड पाठ का वाचन किया गया। इसके बाद दोपहर को अटूट लंगर बरता गया।

इस अवसर पर पटियाला के भाई प्रिन्सपाल रागी जत्थे द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया शाम को शहीद हेमु कालानी चौराहे के पास सिन्धी गुरूसंगत दरबार मे रागी जत्थे द्वारा भजनो का कार्यक्रम हुआ। सिन्धी समाज के पदाधिकारियों ने रागियों का सम्मान किया।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.