डायबिटीज जागरूकता कार्यशाला, जांच एवं परामर्श शिविर 14 को - Kekri Insight

Header Ads

डायबिटीज जागरूकता कार्यशाला, जांच एवं परामर्श शिविर 14 को

अजमेर। अजयमेरु प्रैस क्लब व मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर पुष्कर रोड के संयुक्त तत्वावधान में डायबिटीज जागरूकता कार्यशाला व निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर 14 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे क्लब के गांधी भवन स्थित परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

मित्तल हॉस्पीटल के उपाध्यक्ष श्याम सोमानी के मुताबिक वार्ताकार व परामर्शदाता डॉ. आर के शर्मा एण्डोक्राइनोलॉजिस्ट (मधुमेह, थॉयराइड व हार्मोन रोग विशेषज्ञ)होंगे। शिविर में विशेष परामर्श, एचबीए 1सी टेस्ट, ब्लड शुगर, केयूवी टेस्ट, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांच की जाएगी। क्लब अध्यक्ष प्रतापसिंह सनकत ने क्लब के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित जांच का लाभ उठा सकते हैं।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.