रिकॉर्ड दिव्यांग मतदान के लिए मिलेगा अजमेर को राष्ट्रपति सम्मान
अजमेर। विधानसभा चुनाव 2018 में दिव्यांगों का रिकॉर्ड मतदान कराने के लिए अजमेर का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए हुआ है। जिले की पूर्व जिला कलक्टर तथा वर्तमान में सीएमओ में संयुक्त सचिव आरती डोगरा को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदान दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे। आरती डोगरा को यह पुरस्कार दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदान केन्द्र तक लाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दिया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव में जिले के कुल 21 हजार 912 दिव्यांग मतदाताओं में से 16 हजार 459 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिले के 75.11 प्रतिशत दिव्यांग मतदाता मतदान में राज्य में अव्वल रहे थे। इसी तरह स्वीप प्रभारी अरुण गर्ग को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।