राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली मतदान करने की शपथ
अजमेर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित ईमली के पेड़ के नीचे मताधिकार का प्रयोग करने के लिए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचरियों ने शपथ ली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने सभी को शपथ दिलायी।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एम.एल.नेहरा, अबु सूफियान चौहान, अशोक कुमार योगी, प्रोटोकॉल अधिकारी जगदीश हेड़ा, सहायक कलेक्टर निधि सिंह सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एम.एल.नेहरा, अबु सूफियान चौहान, अशोक कुमार योगी, प्रोटोकॉल अधिकारी जगदीश हेड़ा, सहायक कलेक्टर निधि सिंह सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
