जिला स्तरीय समारोह में चिकित्सा मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
चिकित्सा एवं जन सम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा शुक्रवार सायं 8.30 बजे जयपुर से अजमेर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में मार्चपास्ट के पश्चात राज्यपाल का संदेश पठन, लोक नृत्यों की प्रस्तुति, स्वतंत्रता सैनानियों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पारितोषिक वितरण, सामुहिक नृत्य एवं व्यायाम प्रदर्शन के आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी तत्पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यक्रमों को दर्शाती हुई झांकियां भी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह का अन्तिम पूर्वाभ्यास गुरूवार प्रातः पटेल स्टेडियम में होगा।
