जिला स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव 2019 का आयोजन - Kekri Insight

Header Ads

जिला स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव 2019 का आयोजन

अजमेर। राजस्थान युवा बोर्ड एंव राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड अजमेर मण्डल के संयुक्त तत्वाधान मे जिला स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव 2019 का आयोजन बुधवार को सूचना केन्द्र अजमेर मे सम्पन्न हुआ।
   
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे डिवीजन चीफ कमिश्नर महेन्द्र विक्रम सिंह  व सहायक राज्य संगठन आयुक्त(स्कउट) अजमेर विनोद दत्त जोशी, उपनिदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क महेश चन्द्र शर्मा, सोम रत्न आर्य थे। समारोह में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज मे सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गायन, क्लासिकल नृत्य, भरतनाट्यम, ओडिसी, कच्चिपुरी, एकल हिन्दुस्तानी गायन, चित्रकला, आशुभाषण, वाघयन्त्र, हारमोनियम, बांसुरी, सितार, गिटार, रावणहत्था आदि प्रकार की प्रतियोगिताऍ आयोजित की गई है। कार्यक्रम का संचालन अनिता तिवारी सी.ओ.गाइड व सी.ओ.स्काउट विनोद कुमार घारू ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सूरज गर्ग स्टेट कमिश्नर विकास के द्वारा विजेता सम्भागियो को पुरस्कार प्रदान किया।


Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.