ख्वाजा की दरगाह पर राज्यपाल सिंह की ओर से की चादर पेश, खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ - Kekri Insight

Header Ads

ख्वाजा की दरगाह पर राज्यपाल सिंह की ओर से की चादर पेश, खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

अजमेर। राज्यपाल कल्याण सिंह की ओर से शनिवार को अजमेर के प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर पेश की गई। ख्वाजा साहब के 807 वें सालाना उर्स के मौके पर राज्य में खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ राज्यपाल सिंह ने सभी जायरीनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल कल्याण सिंह के परिसहाय डाॅ. दीपक और सहायक निदेशक जनसम्पर्क डाॅ. लोकेश चन्द्र शर्मा ने आज सुबह दस बजे मज़ार शरीफ पर चादर पेश की। खादिम मुकद्दस मोईनी ने उन्हें जियारत कराई। अंजुमन के पदाधिकारियों व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने चादर की अगवानी की। दरगाह पहुंचने पर अधिकारियों की दस्तारबंदी की गई। सहायक निदेशक जनसम्पर्क अधिकारी डाॅ. लोकेष चन्द्र शर्मा ने राज्यपाल कल्याण सिंह का सन्देश पढ़कर सुनाया। राज्यपाल  सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि ‘‘ ख्वाजा साहब ने इन्सानी मोहब्बत का पैगाम दिया। गरीब और यतीमों की मदद करने के कारण ही उन्हें गरीब नवाज के रूप में जाना जाता है। सालाना उर्स के मुबारक मौके पर मैं, प्रदेशवासियों को बधाई देता हूँ। मैं प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए दुआ करता हूँ।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.