भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया - Kekri Insight

Header Ads

भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया

अजमेर। शनिवार को प्राचीन श्री बालाजी मंदिर क्लॉक टावर मदार गेट अजमेर पर श्री राम नवमी महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया।  सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया की मंदिर महंत महावीर प्रसाद गौतम के सानिध्य में सारथी समाज सेवा संस्था और  मंदिर भक्त मंडली की ओर से  मंदिर महंत महावीर प्रसाद गौतम  के द्वारा  दोपहर 12 बजे  पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन कर जन्म आरती करी गयी।

शाम 7.15 बजे पंडित योगेश गौतम द्वारा भगवान राम और बालाजी महाराज की भव्य आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही भगवान राम का नयनाभिराम श्रंगार किया गया। रात्रि 8.30 बजे से मंदिर की महिला भक्त मंडली द्वारा भक्ति गीत जाये गए। 

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल, पंडित योगेश गौतम, देेवेन्द्र गुप्ता, पलाश गौतम, सुरेश चौरसिया, शीतल प्रसाद खंडेलवाल, राजेन्द्र गोयल, कृष्णा गोयल, निखिल जैन, के के शर्मा, चिंटू गोयल, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.