संत नामदेव वार्षिकोत्सव का रंगारंग समापन, गुंजे संत के जयकारें - Kekri Insight

Header Ads

संत नामदेव वार्षिकोत्सव का रंगारंग समापन, गुंजे संत के जयकारें

जोधपुर। सिंधी कॉलोनी शास्त्री नगर स्थित श्रीनाथ नामदेव मंदिर में संत नामदेव का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का रंगारंग समापन भक्ति संध्या, पल्लव की रस्म व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सोमवार को हुआ।

संत नामदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण खेतानी व सचिव महेश खेतानी ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे पुष्प आरती की गई। शाम को 6 बजे भगवती मण्डली द्वारा सत्संग का आयोजन हुआ तथा चेटीचण्ड मेले में झॉकी बने बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सांय 7 बजे जय झूलेलाल संगीत पार्टी के अशोक भाटी, महेश केवलानी, व सहयोगी कलाकारों ने संत की जीवनी पर भजनों की प्रस्तुति दी तब श्रद्धालु सिंधी हिन्दी गीतों पर झूम उठे।

इस अवसर पर वासुदेव, रमेष, कमलेश, हीरा, कमल खेतानी, राम तोलानी, सुरेश पी खेतानी, भरत आवतानी, घनश्याम आसवानी, तेजु मनवानी, मनोहर वतनानी, पप्पु खेतानी आदि ने महोत्सव की पूर्ण आरती की। रात्रि को महेश गोलानी, मोहन खुबचंदानी व सेवादारो द्वारा भगवान झूलेलाल के बहिराणें की ज्योत का विसर्जन गुलाब सागर में किया गया।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.