चुनाव 2017 : उत्तर प्रदेश में चला मोदी का जादू, ऐतिहासिक बहुमत की ओर भाजपा
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आज हो रही मतगणना के शुरूआती रुझानों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू चलता हुआ दिखाई दे रहा है। चुनावी नतीजों के शुरूआती रुझानों के अनुसार जनता का विश्वास एक बार फिर से भाजपा की ओर दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के बाद आज चुनाव के शुरूआती नतीजे आने आने लगे हैं, जिनके अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा ऐतिहासिक बहुमत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
यूपी में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को वहां करारी शिकस्त मिल रही है। यहां भाजपा 308 सीटों पर आगे होकर सबसे आगे निकल चुकी है। हालांकि ये शुरूआती रुझान है, लेकिन इन रुझानों को नतीजों में बदलने तक बड़ा फेरबदल होता भी है तो भी भाजपा स्पष्ट बहुमत हासिल करती हुई दिखाई दे रही है।
अब तक हुई मतगणना के रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में केसरिया होली खेले जाने की पूरी संभावनाएं बन चुकी हैं। यूपी में भाजपा स्पष्ट बहुमत मिलने से भी काफी आगे निकलती जा रही है। यहां तमाम कयासों के बावजूद सपा-कांग्रेेस और बसपा अब तक तीन अंकों के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है, वहीं सपा के साथ-साथ बसपा भी तीन चौथाई सीटें खोती नजर आ रही है। जबकि भाजपा और उसके सहयोगी दल 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा के लिए 300 सीटों से भी ज्यादा पर आगे बने हुए हैं।
हालांकि अंतिम परिणाम आने तक आंकड़ों में थोड़ा फेर-बदल हो सकता है, मगर भाजपा का बहुमत में आना तय हो चुका है। गौरतलब है कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में इसी तरह की लहर 1991 में उस समय बनी थी, जब प्रदेश में राममंदिर की लहर चली थी। इसके बाद इस बार फिर से यूपी में भाजपा अकेले दम पर सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है और यूपी में भाजपा के केशव प्रसाद मौर्या अगले मुख्यमंत्री बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यूपी के चुनावी रुझानों के अनुसार यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू इस बार भी कायम रहता हुआ दिखाई दे रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव वाला उनका जादू अब तक टूट नहीं है। नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक को भी भाजपा नेता इस चुनाव परिणाम में असर के तौर पर देख रहे हैं। दिन के 11 बजे के बाद तक जो रुझान आ रहा है, उसके मुताबिक 303 सीटों पर बीजेपी और उसके सहयोगी दल बढ़त बनाये हुए हैं। एसपी और कांग्रेस गठबंधन 69 और बसपा 23 सीटों पर बढ़त ले रही है।