स्कूलों के समय में परिवर्तन, अब दोपहर 12.30 बजे तक ही खुलेंगे स्कूल
अजमेर। जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने एक आदेश जारी कर जिले के समस्त विद्यालयों को 12.30 बजे तक ही संचालित करने के निर्देश दिए है। आदेश के तहत जिले में भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त सरकारी, निजी एवं सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में आगामी आदेश तक कक्षा नर्सरी/एलकेजी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों का समय दोपहर 12.30 बजे से पूर्व तक रखा जा सकेगा।
12.30 बजे के उपरान्त कोई विद्यालय संचालित नहीं किया जाएगा तथा सभी विद्यालय एक पारी में ही संचालित किए जाएंगे। विद्यालयों में परीक्षा कार्यक्रम यथावत रहेगा। जिला कलेक्टर ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर को निर्देशित किया है कि वे जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम/ द्वितीय तथा प्रारम्भिक प्रथम/द्वितीय के सहयोग से अजमेर शहर में समस्त राजकीय/गैर राजकीय/सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में उक्त आदेश की पालना सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में उक्त आदेश की पालना सुनिश्चित करेंगे।