स्मार्ट सिटी की बैठक में वाॅटर स्क्रीन पर शो, मेट्रो केबल कार एवं फिश एक्वेरियम पर हुई चर्चा
अजमेर। अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बैठक जिला कलेक्टर एवं कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इसमें स्मार्ट सिटी के लिए किए जाने वाले विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में आनासागर चौपाटी के पास झील के पानी का इस्तेमाल स्क्रीन की तरह करके लाईट एण्ड साउंड शो दिखाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही म्यूजीकल फाउंटेन भी लगाने पर विचार विमर्श किया।
आनासागर झील में टर्नल युक्त फिस एक्वेरियम एवं लाईव फिस शो के साथ-साथ बटरफलाई पार्क एवं मेट्रो केबल कार के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। मेट्रो केबल कार के द्वारा दरगाह होते हुए तारागढ़ की पहाड़ी तक की यात्रा की जा सकेगी। इसकी क्षमता एक घण्टे में 2 हजार व्यक्तियों के परिवहन की रहेगी। अजमेर शहर को स्मार्ट सिटी का लुक देने के लिए थीम बेस्ड स्ट्रीट पेंटिंग पर चर्चा की गई। यह पेंटिंग स्थानीय कला एवं संस्कृति से ओतप्रोत होगी। शहर में आधुनिक सुविधाओं युक्त बाल उद्यान के निर्माण पर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
जिला कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी कम्पनी के सीईओ गौरव गोयल ने निर्देश दिए शहरी क्षेत्र में आने वाले समस्त उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास आरम्भ किए जाए। शहर के सम्पूर्ण 60 वार्डों की पेयजल व्यवस्था को सुढृढ़ करने के निर्देश प्रदान किए गए। नया बाजार में विकसित की जाने वाली ग्राउंड फ्लोर एवं दो मंजिला अंडर ग्राउंड पार्किंग का कार्य तुरन्त आरम्भ किया जाए। इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, नगर निगम के महापौर धर्मेंद्र गहलोत एवं नगर निगम आयुक्त प्रियव्रत पांड्या सहित अजमेर सिटी लिमिटेड के सलाहकार विशेषज्ञ उपस्थित थे।