सुकमा में शहीद हुए वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
अजमेर। देशभक्त ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ के सुकमा मे शहीद हुए देश के वीर सैनिको को श्रद्धांजलि दी गयी। क्लॉक टॉवर स्थित शहीद स्मारक पर युवाओ द्वारा शहीदो को नमन किया गया, जिसमे शहीद वीर सैनिको की याद मे दो मिनिट का मौन भी रखा गया छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को देशभक्त ग्रुप ने श्रद्धांजलि दी। नक्सली हमलेे में शहीद हुए दो दर्जन जवानों को मोमबती जलाकर कर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद अमर रहे के नारों से पूरा स्मारक गुंजायमान हो गया।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में 26 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं। हमले में घायल हुए दर्जनों की संख्या में जवान विभिन्न अस्पतालों में मौत से जंग लड़ रहे हैं। नक्सलियों ने जवानों पर घात लगाकर उस समय हमला किया जब सीआरपीएफ की 74 वीं बटालियन के जवान चिंतागुफा के पास बुर्कापाल में रोड ओपनिंग के लिए निकले थे।
इस में अनीश मोयल, तुषारकपूर, राजीवभारद्वाज, रचित कच्छावा, कपिलशर्मा, निशांत मेघवंशी, अनुज माथुर, चन्द्रकान्त शर्मा, कपिल शर्मा बाबुभाई, कशिश कच्छावा, अनिल कुमावत, मोहित जिन्दल, अमित जैन, रोहित सांखला,गौरव यादव, गजेन्द्रगहलोत,जसवीर सिंह, प्रशांत शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।