विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष पर कार्यशाला का किया आयोजन
अजमेर। विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अजमेर द्वारा स्वास्थ्य संकुल भवन मे एक जन-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया डाॅ. लाल थदानी ने कार्यशाला में शहरी डिस्पेन्सरी के डाॅक्टर, एएनएम एवं आशाओं को सम्बोधित करते हुए आह्वान किया कि मिशन के रूप मे डेंगू और मलेरिया की रोकथाम मे भागीदार बने।
कार्यशाला मे उपस्थित सभी सहभागियो को इस वर्ष की थीम एण्ड मलेरिया फाॅर गुड के महत्व पर प्रकाश डाला डाॅ. लाल थदानी ने जानकारी दी कि मलेरिया आज भी मातृ एवं शिशु मृत्यु दर का सबसे बड़ा कारण है। घर-घर सर्वे के दौरान एंटी लार्वा गतिविधियां को बढ़ावा देने पर बल दिया एवं पाॅजिटिव पाये जाने पर तुरन्त आमूल उपचार प्रदान करना।
इसी क्रम मे डाॅ. के.के सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर ने विश्व मलेरिया दिवस पर समस्त चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सालय मे आने वाले प्रत्येक बुखार के मरीज की खून की जाॅच करवाना सुनिश्चित करावे ताकि समय पर रोगी का उपचार हो सके एवं मलेरिया रोकथाम मे सहायक हो।
कार्यशाला मे डाॅ. रामलाल चौधरी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर ने कार्यशाला मे उपस्थित सहभागियो को मलेरिया कार्यवाही मे विभाग, जन समुदाय एवं जन प्रतिनिधियो का सहयोग लेकर नियत्रण कार्यवाही को अंजाम दिया जाये ताकि समुदाय मे होने वाली जोखिम से बचाया जा सके।
उपस्थित आशा सहयोगिनियो को बताया गया कि आप जन समुदाय की प्रथम कडी के रूप मे पहचान रखती है इसलिए मलेरिया रोकथाम कार्यक्रम मे आपका विशेष सहयोग आवश्यक है।
कार्यशाला में अजमेर शहर स्थित डिस्पेन्सरियो के चिकित्सा अधिकारी, पैरा मेडिकल स्टाॅफ एवं आशा सहयोगिनियो के साथ साथ डाॅ. रजनीश सोनी, डाॅ. रूपचंद, डाॅ. हेमंत अरोडा, डाॅ.ज्योत्सना रंगा, डाॅ. पुष्पलता गौड़, डाॅ. गौस मोहम्मद, डाॅ. भूपेन्द्र सोनी, जितेन्द्र हरचंदानी, रामस्वरूप साहू, शिखर जैन आदि मौजूद थे।