संभागीय आयुक्त ने जेएलएन चिकित्सालय का किया निरीक्षण
अजमेर। संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा ने आज संभाग के सबसे बड़े राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण कर अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में शिशु रोग इकाई में भर्ती बच्चों को विशेष उपचार एवं देखभाल की आवश्यकता है। अस्पताल प्रशासन इसके लिए विशेष ध्यान रखें। उन्होंने शिशु रोग इकाई के लिए 8 एयर कंडीशनर खरीदने की भी सहमति दी। उन्होंने अस्पताल में सफाई, ड्यूटी चार्ट एवं यूनिफाॅर्म सहित अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
मीणा ने आज अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के.के.शर्मा एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अबु सूफियान चौहान के साथ चिकित्सालय का निरीक्षण किया। मीणा ने शिकायत पुस्तिका के लिए निर्धारित बाॅक्स को सुचारू ढंग से संचालित करने तथा नियमित जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय प्रशासन ड्यूटी चार्ट बड़े अक्षरों में ऐसी जगह पर लगाए जहां सबको दिखायी दें। चिकित्सालय में चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी के दौरान यूनिफाॅर्म में रहे।
उन्होंने ने चिकित्सालय में जगह-जगह गंदगी के ढेर पर नाराजगी जताते हुए चिकित्सालय प्रशासन को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। सफाई ठेकेदार को पाबंद किया जाए कि वह सही समय पर कचरा उठाए।
मीणा ने शिशु रोग इकाई में गर्मी और कूलर आदि बंद होने से शिशुओं को हो रही परेशानी पर चिकित्सकों को निर्देश दिए कि जितने भी पंखे व कूलर खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक करा लिया जाए या फिर बदल दिया जाए। उन्होंने इकाई के लिए 8 नए एयर कंडीशनर खरीदने की भी मंजूरी दी।
उन्होंने रैन बसेरे का उपयोग तुरन्त शुरू करने तथा समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2016-17 के संशोधित बजट अनुमान, ब्रेकी थैरेपी भवन में विद्युत कार्य, सीटीवीएस विभाग के एमओयू, ब्लड बैंक में संविदा पर कर्मचारियों की नियुक्ति सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्देश प्रदान किए।
बैठक में राजकीय जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आर.के गोखरू, चिकित्सालय अधीक्षक डाॅ. पी.सी.वर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. जी.एस.सिसोदिया, नगर निगम के उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता, अरविंद यादव एवं जलदाय विभाग के अधीशाषी अभियंता संपत जीनगर सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।