केंद्रीय विद्यालय में क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
अजमेर। केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 में जयपुर संभाग की 48 वी क्षेत्रीय स्तर की तीन दिवसीय हाकी एवम बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। प्रवक्ता सीमा पाठक ने बताया कि कार्यकम का शुभारंभ स्कूल प्राचार्य वी. पी. शर्मा ने रंगबिरंगे गुब्बारे व शांति का प्रतीक सफेद कबूतर आसमान में छोड़कर किया।
उपप्राचार्य बालमुकुंद शर्मा के अनुसार इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में 14 से 19 वर्ष के 196 बच्चे भाग ले रहे है। प्रतियोगिताओ के मैच 25 से 27 अप्रैल तक चंद्रवरदाई स्टेडियम , मिलिट्री स्कूल, सी आर पी एफ ग्राउंड में खेले जाएंगे । शारीरिक शिक्षक रतिराम मीणा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए टीमो की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन मंजू मीना एवम रक्षा सोनी ने किया ।