निरंकारी रक्तदान शिविर में 150 यूनिट ब्लड एकत्रित, रक्तदाताओं ने दिखाया उत्साह - Kekri Insight

Header Ads

निरंकारी रक्तदान शिविर में 150 यूनिट ब्लड एकत्रित, रक्तदाताओं ने दिखाया उत्साह

अजमेर। संत निरंकारी मंडल के तत्वाधान में बाबा गुरूबच्चन सिंह जी के बलिदान दिवस मानव एकता दिवस के अवसर पर सोमवार 24 अप्रैल को जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय अजमेर के सहयोग से निरंकारी मण्डल आशा गंज अजमेर में आयोजित रक्तदान महादान शिविर में स्वेच्छिक रक्तदाताओं के द्वारा कुल 150 युनिट रक्तदान कर इस महान पुनीत यज्ञ में आहूति दी गई । शिविर का उद्घाटन जिला कलेक्टर गौरव गोयल के द्वारा किया गया ।

प्रवक्ता नानक भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरू माता सविन्दर हरदेव जी की प्रेरणा व कृपा से मानव एकता दिवस के मौके पर मानवता हेतु समाज कल्याण के अनेक कार्यक्रम विश्वभर में चला रहे हैं। इसी क्रम में अजमेर में भी रक्तदान आज सोमवार को संत निरंकारी मण्डल आशा गंज पर रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। इससे पूर्व रविवार को निरंकारी भक्तों के द्वारा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई प्रेरणा रैली से जागरूरत होकर तथा समाचार पत्र एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोगों तथा सीबीएसई विभाग, एलआईसी, रेलवे तथा अन्य कर्मचारियों के साथ साथ शहर के कई सेवाभावी महानुभावों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस महान पुनीत यज्ञ में आहूति देकर एक-एक युनिट रक्तदान शिविर में भाग लिया । सभी रक्तदाताओं को रक्तदान से पूर्व एवं पश्चात जलपान की भी व्यवस्था की गई ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथ जिला कलेक्टर अजमेर गोरव गोयल ने प्रातःकाल निरंकारी भवन में उपस्थित होकर शिविर का उद्घाटन किया तथा अपने उद्बोधन में उपस्थित रक्तदाताओं से इस पुनीत कार्य में योगदान देने की सराहना की तथा इस प्रकार के शिविरों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी को समझने के लिए प्रेरित किया तथा इस प्रकार के आयोजन करने के लिए निरंकारी मण्डल का भी आभार व्यक्त किया ।

जोनल इंचार्ज धमनदास निरंकारी ने बताया कि निरंकारी मण्डल के द्वारा आज मानव एकता दिवस के मौके पर सम्पूर्ण भारत में कोने कोने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जहां रक्तदान कर निरंकारी बाबा गुरुबचन सिंह जी को याद किया गया । रक्तदान की इसी कड़ी में मानव एकता दिवस के अवसर पर किशनगढ, ब्यावर व केकड़ी में भी माह मई-जून में रक्तदान शिविर आयोजित किया जायेगा।

इस अवसर पर सभी रक्तदान करने वालों को कलेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कासलीवाल, पार्षद रूचि भारती श्रीवास्तव मौजूद रहे । साथ ही सोनू निरंकारी, टी.डी. शिवनानी एवं जेएलएन अस्पताल अजमेर की चिकित्सकीय टीम का सराहनीय सहयोग रहा ।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.