सम्पर्क समाधान के प्रकरणों को तत्परता से निपटाएं : कलेक्टर
अजमेर। जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने सोमवार को विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सम्पर्क समाधान के प्रकरणों की बकाया की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्परता से निपटाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा आमजन को राहत देने के लिए राजस्थान संपर्क पोर्टल की स्थापना की गई है।
पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को समस्त विभागों के सक्षम अधिकारियों द्वारा तत्परता से निपटाया जाना चाहिए। 6 माह से अधिक समय से बकाया प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाना चाहिए। पोर्टल पर सरवाड़, सिलोरा एवं केकड़ी के विकास अधिकारियों को संबंधित 6 माह से पूराने प्रकरणों का निस्तारण करके उनकी संख्या में कमी लानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में बकाया प्रकरण वाले विभागों के कंप्यूटर आॅपरेटर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया जाए। इसके पश्चात ही प्रकरणों का समय पर निस्तारण नहीं करने वाले विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले में गर्मी के दौरान पेयजल से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर 18001806088 की व्यवस्था की गई है। इस नम्बर पर सम्पर्क करके उपभोक्ता पेयजल से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते है। मुख्यमंत्राी जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण के कार्यों की गति बढ़ाकर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकया गोहाएन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर किशोर कुमार, अबु सूफियान चौहान, अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त जय प्रकाश नारायण, एसीएम श्वेता यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक अनुपमा टेलर, जिला रसद अधिकारी दीप्ति शर्मा, जिला भामाशाह अधिकारी पुष्पा सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।