अगले महीने एक और बड़ा धमाका करने जा रही है रिलायंस जियो!
नई दिल्ली। मोबाईल इंटरनेट सेवाओं का विस्तार करने में विशेष भागीदारी निभाने एवं देशभर में फ्री 4G इंटरनेट और वॉइस कॉलिंग की सुविधा देने के साथ ही अपने उपभोक्ताओं के ग्राफ को एकाएक नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाली टेलीकॉम कम्पनी रिलायंस जियो एक बार फिर से नया तहलका करने की तैयारी में है। जी हां, रिलांयस जियो एक बार फिर बहुत बड़ा धमाका करने वाली है, जिसके तहत मुकेश अंबानी की कंपनी अब एक अलग ही लेवल पर जाने वाली है।
खबरों के मुताबिक मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस जियो केबल टीवी की दुनिया में कूदने की तैयारी में है। जियोकेयर डॉट नेट की खबर के मुताबिक, जल्द ही रिलायंस जियो की डीटीएच सेवा (DTH service) पेश की जा सकती है। खबर में बताया गया है कि अगले महीने यानि मई में रिलायंस की डीटीएच सेवा लॉन्च की जा सकती है। साथ ही जियो सेट टॉप बॉक्स की कथित तौर पर लीक्ड तस्वीर भी दी गई है। हालांकि इन सूचनाओं की पुष्टि रिलांयस जियो द्वारा आधिकारिक रूप से अभी तक नहीं की गई है।
जियो का डीटीएच सेट टॉप बॉक्स (Set Up Box) तैयार बताया जा रहा है और यह संभावना जताई जा रही है कि जियो ब्रॉडबैंड सर्विस और जियो डीटीएस सेवा दोनों एक साथ शुरू की जा सकती हैं। जियो केयर डॉट नेट के मुताबिक, अन्य कंपनियों द्वारा पेश किया जाने वाला डीटीएच नेटवर्क और जियो डीटीएच में काफी अंतर होगा।
जियो केयर के मुताबिक, जियो ब्रॉडबैंड सर्विस पर पहले से काम कर रही है और ऑप्टिकल फाइबर केबल सभी शहरों में बिछाए जा रहे हैं। जियो इन सेवाओं को अप्रैल माह के दौरान ही लॉन्च करने के मूड में है और ऐसे में जियो का डीटीएच मई महीने में यानी अगले महीने पेश किया जा सकता है। रिलायंस जियो डीटीएच की ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही शुरू हो सकती है।
गौरतलब है कि कंपनी स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स के साथ जियो बॉडबैंड कनेक्शन देने की योजना बना रही है, जिसके द्वारा हाई इंटरनेट स्पीड देने का दावा किया जा रहा है। इसके जरिए कंपनी इंटरनेट सेट टॉप बॉक्स के जरिए ऑनलाइन टीवी चैनल्स अपने टीवी पर देखे जाने का दावा कर रही है।