कलेक्टर के निर्देश पर ई-मित्र केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
अजमेर । जिला कलेक्टर गौरव गोयल के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी उपखण्डों में ई-मित्रा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इन केंद्रों पर उपलब्ध करवायी जाने वाली सुविधाओं, उनका शुल्क सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। जहां कमियां पायी गई, वहां आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
गोयल के निर्देश पर आज जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर संचालित हो रहे ई-मित्र केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर जाकर केंद्रों की जांच की। केंद्रों पर उपलब्ध करवायी जाने वाली सेवाओं एवं उनके शुल्क के बारे में जानकारी ली गई।
जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि अधिकारियों को निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र सुधारात्मक कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए है।