भाजपा की शोभारानी कुशवाहा ने 38 हजार 648 वोटों से जीता धौलपुर उपचुनाव
धौलपुर। धौलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आज हुई वोेटों की मतगणना में भाजपा की प्रत्याशी शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा को मात देकर जीत हासिल कर ली है। भाजपा की प्रत्याशी शोभारानी कुशवाहा ने कुल 38 हजार 648 वोटों से जीत हासिल की है। शोभारानी को जहां कुल 91 हजार 469 वोट मिले, वहीं उनके नजदीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा को कुल 52 हजार 821 वोट मिले हैं।
मतगणना में भाजपा शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थीं और लगातार जीत की ओर बढ़ती चली जा रही थी। इसके बाद आखिरकार भाजपा प्रत्याशी शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा को 38 हजार 648 वोटों से मात देकर परास्त कर दिया है। ऐसे में धौलपुर उपचुनाव में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जादू चलता हुआ नजर आया है।
गौरतलब है कि धौलपुर में पूर्व विधायक बीएल कुशवाहा को उम्रकैद की सजा होने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव का मतदान 9 अप्रल को किया गया था, जिसके बाद सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना शुरू की गई। धौलपुर उपचुनाव में 1 लाख 48 हजार 19 मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसमें 79 हजार 141 पुरूष मतदाता और 68 हजार 878 महिला मतदाता शामिल थीं। यहां पर 77.26 फीसदी वोटिंग हुई थी।