योगी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा दफ्तर में शराब पीकर ऑफिस में लेटा ये कर्मचारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सुधार के लिए जहां कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं सरकारी कार्यालयों में धूम्रपान रोकने के लिए भी आदेश जारी किया गया है। दन सबके विपरीत बहराइच जनपद में जिला खादी ग्रामोद्योग के कर्मचारियों पर सीएम योगी के फरमान का कोई असर नही दिख रहा है।
वायरल हुए इस वीडियो में टेबल पर लेटा हुआ ये कर्मचारी सरकारी कारिंदा है और जिस जगह ये सो रहा है, वह एक सरकारी कार्यालय है। बहराइच में जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय का एक कर्मचारी जो लिपिक पद पर तैनात है वो कार्यालय में ही शराब पीकर घर की तरह लेटा हुआ है।