धौलपुर उपचुनाव : मतगणना में लगातार जीत की ओर बढ़ती जा रही भाजपा
धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के मतदान के बाद आज हो रही वोटों की काउंटिंग में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं और जीत की ओर बढ़ती जा रही है। धौलपुर के आईटीआई कॉलेज में हो रही काउंटिंग में अभी तक दस राउंड पूरे किए जा चुके हैं, जिसमें भाजपा ने 22 हजार वोटों से बढ़त बना ली है। काउंटिंग में भाजपा शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थी और बढ़त का ये आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है। ऐसे में अभी तक हुई मतगणना के आंकड़ों के आधार पर भाजपा की जीत सुनिश्चित होती हुई दिखाई देने लगी है।
गौरतलब है कि धौलपुर में पूर्व विधायक बीएल कुशवाहा को उम्रकैद की सजा होने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव का मतदान 9 अप्रल को किया गया था, जिसके बाद सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना शुरू की गई। मतगणना में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, जिसके बाद ईवीएम में रिकार्ड किये गये मतों की गिनती की जा रही है। अभी तक की मतगणना में कांग्रेस लगातार पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है।
धौलपुर उपचुनाव में 1 लाख 48 हजार 19 मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसमें 79 हजार 141 पुरूष मतदाता और 68 हजार 878 महिला मतदाता शामिल थीं| इनमें से यहां पर 77.26 फीसदी वोटिंग हुई थी, जिनकी आज काउंटिंग की जा रही है। मतगणना के कुल 20 राउंड होने हैं, जिनमें से अभी तक दस राउंड पूरे हो चुके हैं और 11वे राउंड की मतगणना की जा रही है। अभी तक हुई आठ राउंड की काउंटिंग में भाजपा की प्रत्याशी शोभारानी कुशवाहा 22 हजार मतों से आगे चल रही है।
मतगणना के बाद लगातार जीत की ओर बढ रही भाजपा के पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने इसे जनता का भाजपा पर भरोसा बताया है और साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कुशल नेतृत्व और जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों की बदौलत ही भाजपा को जनता का प्यार और आर्शीवाद मिल रहा है, इसके लिए वे प्रदेशवासियों के आभारी हैं।
वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा अभी तक की मतगणना में काफी पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में इतने बड़े अंतर वाले आंकड़े का बदलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं अभी तक हुई मतगणना के रुझानों को देखकर कांग्रेस ने एक बार फिर से भाजपा पर सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रतापसिंह खाचरियावास ने भाजपा के लगातार बढ़त बनाए जाने को लेकर ईवीएम मशीनों में भी गड़बड़ी किए जाने की आशंका जाहिर की है।