यूपी पुलिस की गुंडागर्दी की वीडियो वायरल
रायबरेली। यूं तो पुलिस वालों की दादागिरी की कई खबरें और चर्चाएं आपने यकीनन देखी-सुनी होगी, लेकिन जब जनता की रक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात रहने वाली पुलिस ही जनता के साथ गुंडागर्दी पर उतर आए तो फिर जनता का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा भलीभांति लगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस में रायबरेली का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ पुलिस वाले एक दुकान में घुसकर गुंडागर्दी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मियों के साथ एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद है। इस वीडियो में कुछ दबंग पुलिसकर्मी किसी बात पर दुकान संचालक और कर्मचारियों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मामला 6 मार्च का बताया जा रहा है।