MP : बालाघाट में पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट, 25 मजदूरों के उड़े चिथड़े, 12 घायल
बालाघाट। मध्यप्रदेश में एक ओर जहां किसानों के आंदोलन को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर, मध्यप्रदेश के बालाघाट में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं करीब 12 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मध्प्रयदेश में बालाघाट के खैरी गांव के बाहर संचालित हो रही एक पटाखा फैक्ट्री में आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे जोरदार विस्फोट हो गया। इस विस्फोट से जहां पूरी फैक्ट्री उड़ गई, वहीं इसके अंदर काम कर रहे मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। इस हादसे में 25 से ज्यादा मजदूरों के मारे जाने और दर्जनभर के घायल होने की खबर है। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसके कारण फैक्टी में कार्य कर रहे मजदूरों के शरीर के अंग 100 मीटर दूर तक फैल गए।
अधिकतर लोगोें की मौत बारूद में जलने की वजह से हुई है। देर शाम तक 23 शव अंदर से निकाले जा चुके थे। शव इतनी बुरी तरह से जल गए थे कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। घटना में 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झाबुआ जिले के पेटलावद में 2015 में हुए ब्लास्ट के बाद प्रदेश का यह दूसरा बड़ा हादसा है।
बालाघाट के कलेक्टर भरत यादव के मुताबिक, बचाव का कार्य जारी है और यह आग बुधवार शाम वारिस अहमद की पटाखा फैक्टरी में लगी। उन्होंने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब ये मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। आग लगने के असल कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हो सकता है कि किसी ने बीड़ी पीने के बाद वहां फेंक दी हो। उन्होंने बताया कि यह लाइसेंस वाली फैक्ट्री थी, जो जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर भाटन गांव में है।
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। जिस मकान में विस्फोट हुआ है, वहां से अभी तक केवल तीन मजदूरों को जिंदा निकाला जा सका है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वहां 40 से 45 मजदूरों के फंसे होने की खबर है। सभी मजदूर भरवेली खैरी और भटेरा के थे। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।