भारत और रूस के बीच संबंधों में ऊंचाई भी बढ़ी है और गहराई भी : पीएम नरेन्द्र मोदी
सेंट पीटर्सबर्ग। सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल इकॉनोमिक फोरम 2017 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व में कई बदलाव आए हैं, लेकिन भारत और रूस के बीच संबंधों में लगातार मजबूती आई है और यही कारण है कि आज दुनियाभर की निगाहें भारत की ओर है। उन्होंने कहा कि भारत-रूस के संबंधों में ऊंचाई भी बढ़ी है और गहराई भी बढ़ी है। इसके लिए मैं राष्ट्रपति पुतिन को बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि भारत सफलता की दृष्टि से बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है राजनीतिक इच्छाशक्ति, राजनीतिक स्थिरता और नीतिगत स्पष्टता ने परिवर्तनकारी सुधारों के लिए रास्ता बनाया है। आज पूरे विश्व का ध्यान स्वाभाविक रूप से एशिया की तरफ है तो स्वाभाविक रूप से उनका ध्यान भारत की ओर है। भारत में पूर्ण बहुमत वाली मजबूत सरकार आई है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की जीडीपी वार्षिक दृष्टि से 7% है और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था में तेज गति से बढ़ने वाली भारत की अर्थव्यवस्था है। यह निश्चित है जब राजनीतिक स्थिर होती है, क्लीयर विजन होता है, तभी रिफॉर्म की संभावना बनती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में रिफॉर्म हो, परफॉर्म हो और जनभागीदारी हो तो ट्रांस्फोर्मेशन बढ़ता है। विविधता भारत की ताकत और विशेषता है।
उन्होंने कहा कि एक जुलाई से भारत में जीएसटी लागू हो जाएगा और इसका लाभ देशभर को मिलेगा। इसका लाभ विदेशी निवेशकों को भी बखूबी मिलेगा। भारत ने फाइनेंशियल इनक्लूजन पर बल दिया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत हर देशवासी को बैंक से जोड़ा गया है। हम जीवनस्तर में बदलाव लाने के लिए सभी सरकारी लाभ गरीबों को मिले, जैम योजना के तहत इस दिशा में काम कर रहे हैं।
भारत की आर्थिक तरक्की के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया की सभी क्रेडिट एजेंसियों ने सर्वसम्मति से माना है कि भारत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। मेरी सरकार को अभी 1,100 दिन भी नहीं हुए, लेकिन अभी तक हमने 1,200 से ज्यादा कानूनों को खत्म कर दिया, जिनकी आज के समय में कोई जरूरत नहीं है। हमारी सरकार ने तीन साल के समय में 7 हजार 'नए रिफॉर्म' किए हैं।
भारत के मंगल मिशन पर पीएम ने कहा कि एक हॉलीवुड फिल्म बनाने में जितना पैसा लगता है उससे कम खर्चे में हम मंगल ग्रह पर पहुंच गए। पीएम ने कहा कि रूस में बॉलीवुड को काफी पंसद किया जाता है। मोदी ने कहा कि रूस में अभिनेता राजकपूर काफी लोकप्रिय हैं यहां तक कि रूस की नई पीढ़ी भी उन्हें जानती है। एफडीआई के लिए भारत दुनिया का तीसरा सबसे पसंदीदा देश है। हम रेल नेटवर्क का आधुनिकीकरण और विस्तार कर रहे हैं।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की पहचान आईटी के कारण है, लेकिन भारत आईटी से भी ज्यादा देश-दुनिया बहुत कुछ दे सकता है। 50 से ज्यादा शहरों में मेट्रो ट्रेन की आवश्यकता है। 500 शहरों के ट्रांस्फोर्मेशन की दिशा में हमें काम करना है। रोजाना ढ़ाई करोड़ लोग भारत में रेल के डिब्बों में सफर करते हैं। मुझे भारतीय रेल को अपग्रेड करना है, सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर बनाना है। इसके अलावा गंगा की सफाई को लेकर हम आधुनिक इंवेस्टमेंट और तकनीक चाहते हैं और इसके लिए मैं आप सभी को आमंत्रित करता हूं।