ललित मोदी के बेटे रूचिर मोदी को दी मात देकर कांग्रेस महासचिव सीपी जोशी बने आरसीए किंग
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) में 29 मई को हुए चुनाव के नतीजे आज आ चुके हैं। चुनाव में आरसीए अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस महासचिव सीपी जोशी और ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी के बीच हुए सीधे मुकाबले में सीपी जोशी ने कुल 33 जिला संघों में से 19 वोट हासिल कर जीत हासिल कर ली है। वहीं रुचिर मोदी को कुल 14 वोट ही मिल सके। इसके साथ ही आरसीए महासचिव पद पर ललित मोदी गुट के आरएस नांदू ने 14 वोटों के साथ जीत हासिल की है।
गौरतलब है कि 29 मई को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी। इसके तहत वोटिंग के बाद रिजल्ट को सीलबंद कर दिया गया था। आरसीए के चुनावी मैदान में अध्यक्ष पद के लिए सीपी जोशी, अलवर जिलाध्यक्ष और ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी में सीधी टक्कर थी। महासचिव पद के लिए महेंद्र शर्मा और आरएस नांदू में सीधा मुकाबला था। आरसीए कार्यकारिणी में के 6 पदों पर सीपी जोशी गुट के 4 और रुचिर मोदी गुट के 2 सदस्यों ने जगह बनाई है।
आरसीए चुनाव में सीपी जोशी की जीत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विट कर सीपी जोशी को जीत की बधाई दी है। गहलोत ने अपने ट्विट में लिखा कि, 'राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर डॉ. सीपी जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी सीपी जोशी को जीत की शुभकामनाएं दी है।
गौरतलब है ललित मोदी ने अपने बेटे रुचिर मोदी को चेहरा बनाकर आरसीए चुनाव लड़ा था। लेकिन सीपी जोशी के चुनावी मैनेजमेंट के आगे क्रिकेट मैनेजमेंट के चाणक्य माने जाने वाले ललित मोदी को मुंह की खानी पड़ी है। जोशी की जीत के बाद राजस्थान में एक बार फिर से क्रिकेट के पुर्नजीवित होने की संभावनाएं बढ़ गई है।
ये होगी नई कार्यकारिणी :
जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी कुछ इस तरह होगी। सीपी जोशी अध्यक्ष, मोहम्मद इकबाल उपाध्यक्ष, आर एस नांदू सचिव, पिंकेश जैन कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव महेन्द्र नाहर व कार्यकारी सदस्य के के निमावत होंगे। जिसमें सचिव आर एस नांदू व कोषाध्यक्ष पिंकेश जैन मोदी गुट से आते है। आर एस नांदू ने सचिव पद पर केवल एक वोट से जीत दर्ज की है। सचिव पद के लिए पुर्नमतणना भी हुई।