फोटोग्राफी प्रतियोगिता व प्रदर्शनी “चित्रांजलि“ का समापन, विजेताओं को किया पुरस्कृत
अजमेर । शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि तीर्थ गुरू पुष्कर और ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की आध्यात्मिकता तथा हिन्दू हृदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य की नगरी अजमेर प्राकृतिक दृष्टि से भी बेहद खूबसूरत है। महिलाओं ने इसे अपने नजरिये से क्लिक कर और भी खूबसूरत बना दिया है। खूबसूरत नजारे, सकारात्मक दृष्टिकोण और विकसित अजमेर का यह संगम अजमेर को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा।
अजमेर के सूचना केंद्र में विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में चल रही तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता चित्रांजलि का आज समापन हुआ। प्रदर्शनी आयोजन में जिला प्रशासन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण तथा पृथ्वीराज फाउन्डेशन का सहयोग रहा। सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि हमारा अजमेर कितना खूबसूरत है। यह जानना है तो चित्रांजलि में प्रदर्शित फोटो को देखना बहुत जरूरी है। सबसे खास बात महिलाओं ने जब कैमरा उठाया तो अपने नजरिये से इन नजारों को और भी सुन्दर बना दिया। किसी भी शहर के विकास के लिए इस तरह का सकारात्मक दृष्टिकोण बेहद जरूरी है।
देवनानी ने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधिया शहर में निरंतर होती रहनी चाहिए ताकि कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता रहे। उन्होंने पृथ्वीराज फाउंडेशन को इस विशाल एवं भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए इस अनूठी पहल की सराहना की।
अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि फोटाग्राफ के माध्यम से अजमेर के विभिन्न स्थानों की खूबसूरती सामने आयी है। इनको दृष्टिगत रखते हुए विकास के लिए नए रास्ते बनाए जाएंगे। अजमेर विकास प्राधिकरण जिले में कला को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर है।
महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने फाउंडेशन की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि रंगमल्हार जैसे आयोजन कर प्रदूषण नियंत्रण को अपनाने की आमजन में मानसिकता बनाने का कार्य किया है और अब सिर्फ महिलाओं द्वारा की गई फोटोग्राफी जैसे नवाचार किए जाने सराहनीय है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। नगर निगम द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण के कार्य को भी महिलाओं ने अपने फोटोग्राफ का विषय बनाया। यह अजमेर के स्मार्ट सिटी बनने का एक प्रमाण है।
इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने फोटो पत्रकारिता की महता बताते हुए कहा कि एक फोटो हजार शब्दों को अपने में समेट सकता है। वह अपने आप में पूर्ण समाचार भी होता है। इस क्षेत्र में महिलाओं द्वारा आगे आकर अजमेर शहर को अपने कैमरे में समेटना महत्वपूर्ण है।
प्रारम्भ में पृथ्वीराज फाउंडेशन के संयोजक दीपक शर्मा ने फोटो प्रदर्शनी की तीन दिवसीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए इस सफल आयोजन के लिए सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया। इसमें 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनके करीब 300 फोटोग्राफ इस प्रदर्शनी में दर्शाए गए।
इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग की निदेशक स्नेहलता पंवार, नगर निगम उपायुक्त ज्योति ककवानी, निर्णायक मोनिका पंचोली, राजस्थान बोर्ड की वित्तीय सलाहकार आनंद आशुतोष, सूचना केन्द्र के उप निदेशक महेश चन्द्र शर्मा सहित गणमान्य नागरिक एवं प्रतिभागी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. पूनम पाण्डे ने किया। आभार अनिल कुमार जैन ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ऋषिराज सिंह, राजेश कश्यप, नदीम खान, अमित बजाज, रूपश्री जैन, कुसुम शर्मा, अदिति भार्गव एवं हंसराज मण्डरावलिया का सहयोग रहा। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले साथियों का भी सम्मान किया गया। आज मयूर, ब्लोसम एवं टर्निग पाॅइन्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इनको मिला पुरस्कार :
अजमेर 360 श्रेणी में प्रथम स्थान पर निवेदिता पाठक, द्वितीय अन्वेषा पाठक, तृतीय मीनाक्षी वर्मा रही। स्पेशल मेंशन में हिना खत्री, वर्षा शर्मा, करूणा शर्मा रहे। लैंस 360 श्रेणी में प्रथम अंजलि जैन, द्वितीय करूणा फिलीप एवं तृतीय नम्रता गांधी रही। स्पेशल मेंशन में वर्षा शर्मा, भावना ठाकुर, अंशिका माहेश्वरी रहे।
प्रदर्शनी का अवलोकन :
समापन समारोह से पूर्व अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न कोणों से महिला प्रतिभागियों द्वारा खिंचे गए सुन्दर फोटोग्राफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन फोटोग्राफ को देखकर कोई भी अनुमान लगा सकता है कि हमारा अजमेर कितना सुन्दर है।