झालावाड़ के जिला कलेक्टर विश्व शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित - Kekri Insight

Header Ads

झालावाड़ के जिला कलेक्टर विश्व शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित

अजमेर। विश्व शिक्षा सम्मेलन में झालावाड़ के जिला कलेक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी को ई-ज्ञान केंद्र नवाचार के लिए नई दिल्ली के ली मैरेडियन होटल में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।

10वें विश्व शिक्षा सम्मेलन में झालावाड़ को ई-ज्ञान केन्द्र नवाचार के लिए अवार्ड प्रदान किया गया है। नामी शिक्षविदों और शिक्षामंत्रियों ने इस सम्मेलन में­ भाग लिया था। श्रीलंका के शिक्षा राज्यमंत्री वीएस राधाकृष्णन ने यह अर्वाड झालावाड़ कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार को प्रदान किया।

डाॅ. सोनी को ट्राॅफी भारत सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलास्ते तथा शिक्षा विकास, ज्ञान एवं मानव संसाधन विकास प्राधिकरण,  दुबई की कार्यकारी निदेशक कलथूम अल बलूनी ने प्रदान की। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 21 जुलाई 2016 को यह  ई-ज्ञान केन्द्र लांच किया था। इस नवाचार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सिविल सर्विस डे 2017 पर जारी पुस्तक न्यू बिगनिंग म­ भी शामिल किया गया था। तेलंगाना सरकार ने इस नवाचार के लिए फरवरी  2017 में उन्हें लिडरशिप अवार्ड भी प्रदान किया था।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.