यूपी के मुजफ्फनगर में रेल हादसा, 9 डिब्बे पटरी से उतरे, अब तक 8 की मौत 100 से ज्यादा घायल
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज शाम ओड़ीशा के पुरी से हरिद्वार आ रही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के 9 डिब्बे पटरी से उतरे गए। इसमें अब तक 8 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना मुजफ्फरनगर के खतौली के पास शाम को करीब 5.50 बजे हुई। हालांकि इस घटना के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि पटरी से ट्रेन के उतरने से पहले एक धमाका भी सुना गया था। हालांकि, इसकी भी अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
खबरों के मुताबिक, इस हादसे में करीब दस डिब्बे पटरी से उतर गए और कई डिब्बे एक के ऊपर चढ़ गए। हादसा इतना भीषण था कि साफ लगता है कि इसके पीछे कहीं न कहीं कोई साजिश हो सकती है। ऐसे में इस ट्रेन हादसे के पीछे आतंकी साजिश होने की आशंका भी जताई जा रही है। यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने यूपी एटीएस की टीम को हादसे की जांच के लिए मौके पर भेज दिया है। माना जा रहा है कि एटीएस हादसे के पीछे आतंकी साजिश की जांच करेगी। हादसे में आठ लोगों की मौत होने के साथ ही 100 लोगों के घायल होने की खबर है।
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, हादसे में कई लोगों के मारे जाने की भी आंशका है। जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पुहंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटनास्थल पर पटरी टूटी पाई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे के पीछे साजिश से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, क्योंकि पटरी टूटी हुई मिली है। इस बीच रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है - 9760534054, यहां फोन करके परिजनों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।