ईद-उल-जुहा आज, कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त - Kekri Insight

Header Ads

ईद-उल-जुहा आज, कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर। ईदुलजुहा के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।

जिला मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने बताया कि शनिवार 2 सितम्बर को ईदुलजुहा के अवसर पर अजमेर शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा नायब तहसीलदार महेश दत्त शर्मा जामा मस्जिद शाहजानी, दरगाह शरीफ, मस्जिद संदलखाना तथा दरगाह क्षेत्र पर प्रातः 7 बजे से, उपखण्ड मजिस्ट्रेट अंकित कुमार सिंह तथा नायब तहसीलदार प्रीति चौहान ईदगाह सब्जी मण्डी एवं ईदगाह क्षेत्र पर प्रातः 7.30 बजे से, अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त कृष्णावतार त्रिवेदी क्लाॅक टावर मस्जिद पर प्रातः 8 बजे से एवं कृषि विभाग के उप निदेशक वी.के.शर्मा को कलेक्ट्रेट मस्जिद पर प्रातः 7 बजे से नमाज अदा होने तक कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.