भागवत कथा में श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर गूंजे जयकारे - Kekri Insight

Header Ads

भागवत कथा में श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर गूंजे जयकारे

जोधपुर। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सिन्धु महल में सिंधी वेलफेयर एण्ड मेडिकल सोसायटी एवं सिन्धु महिला मंडल की ओर से चल रही भागवत कथा में चौथे दिन रविवार को कथा वाचक कृष्ण मुरारी जी के मुखारविन्द से गजेन्द्र मोक्ष, समुन्द्र मंथन, श्रीराम जन्म व श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन करते हुए बताया कि जब जब धरती पर पाप का भोज बढ़ जाता है तब भगवान को स्वंय धरती पर अवतार लेकर आना पड़ता है इस  दौरान कृष्ण जन्म की सजीव झांकी ने सभी का मन मोह लिया व श्रीकृष्ण के जयकारों नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की के साथ पांडाल में पुष्प वर्षा की गई।

सिन्धु महल चेयरमेन कन्हैयालाल टेवानी सहित सभी भक्तो ने आरती कर कथा को विराम दिया। सेवादारी षेरसिंह फोगाट ने बताया कि सोमवार को धूमधाम से नन्दोत्सव मनाकर श्री कृष्ण की बाल लीलाये, पूतना वध, बकासूर अंधासूर एवं कालीय मर्दन के साथ गिरीराज को 56 भोग लगाया जायेगा। कथा प्रति दिन दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक की जा रही है।

Get all updates by Like us on Facebook and Follow on Twitter



Powered by Blogger.