जिले में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के 75 हजार पैकेज बुक
अजमेर। जिला कलेक्टर गौरव गोयल के निर्देश पर आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले में विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभार्थियों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल से संबंधित मुद्दो पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अबु सूफियान चौहान की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि डेंगु, चिकनगुनिया व स्वाइन फ्लू सहित अन्य मौसमी बीमारियों पर रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। जिले में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 75 हजार पैकेज बुक किए जा चुके है। सभी जरूरतमंदों को योजना के तहत लाभान्वित किया जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आमजन को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री की अजमेर यात्रा तथा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त परिवेदनाओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। इस दौरान संवेदनशीलता अपनाते हुए प्रार्थी से सम्पर्क कर पूर्ण संतुष्ट करें। आरएसएलडीसी के माध्यम से रोजगार मेला प्रत्येक माह की 25 तारीख को आयोजित किया जाना चाहिए। साथ ही युवाओं को अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराने पर भी फोकस किया जाना चाहिए। इसी तरह पेयजल, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण विभाग, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान एवं अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं पर भी चर्चा कर कामकाज में गति लाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर उप निदेशक स्वायत शासन विभाग किशोर कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।