महानरेगा कार्यो के लिए जिले में 10 करोड़ 14 लाख 28 हजार की स्वीकृतियां जारी
अजमेर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी स्कीम एवं कन्वर्जनस योजना के तहत जिले की पीसांगन, मसूदा,श्रीनगर, सरवाड़, सिलोरा, केकड़ी एवं अरांई पंचायत समितियों में कुल 76 कार्यो के लिए 10 करोड 14 लाख 28 हजार रूपये की वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है।
जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि महानरेगा योजना के तहत पीसांगन पंचायत समिति में 7 कार्यों के लिए 79 लाख 60 हजार रूपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। जबकि मसूदा पंचायत समिति में 8 कार्यों के लिए 50 लाख 65 हजार रूपए, श्रीनगर पंचायत समिति में 8 कार्यों के लिए एक करोड़ 56 लाख 89 हजार रूपए, सरवाड़ पंचायत समिति में 20 कार्यों के लिए 3 करोड़ 15 लाख 77 हजार रूपए, सिलोरा पंचायत समिति में 15 कार्यों के लिए 2 करोड़ एक लाख 29 हजार रूपए, केकड़ी पंचायत समिति में 16 कार्यों के लिए एक करोड़ 95 लाख 71 हजार रूपए, तथा अरांई पंचायत समिति में 2 कार्यों के लिए 14 लाख 37 हजार रूपए की वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गयी है।