विद्युत संबंधी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें निगम : देवनानी
अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को जिले में विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त जांच, जमीन पर एवं कम ऊचांई पर लगे ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा तथा झूलते तारों आदि के निवारण के लिए तुरन्त कदम उठाए।
देवनानी ने जिले में विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी.एम.भामू एवं अन्य अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में सभी ट्रांसफार्मरों की जांच एवं उनके सुरक्षा मानक तय कर कार्यवाही की जाए। कहीं पर भी ट्रांसफार्मर सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है तो उसे तुरन्त बदला जाकर सुरक्षित ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
देवनानी ने कहा कि जिले में जहां भी ट्रांसफार्मर जमीन से कम ऊंचाई पर लगे हैं तो उन्हें सुरक्षित किया जाए। उनके चारों ओर सुरक्षित जाली या अन्य उपाय किए जाए ताकि नागरिक एवं पशुओं को किसी तरह की हानि नहीं हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर झूलते तारों की समस्या का भी समय रहते निराकरण कर लिया जाए।
उन्होंने अजमेर शहर की विद्युत व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि टाटा पावर के अधिकारी, कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ काम करें तथा विद्युत संबंधी समस्याओं का तत्काल निराकरण करें।