मंत्री देवनानी ने दिए विकास कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शहर में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कामों को शीघ्र पूरा करवाया जाए। रामप्रसाद घाट, सुभाष उद्यान, सीवरेज एवं अन्य विकास कार्य समयबद्ध योजना बनाकर पूरे किए जाएं।
देवनानी ने नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु गुप्ता के साथ शहर में नगर निगम के माध्यम से चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुभाष उद्यान का जीर्णोद्धार, रामप्रसाद घाट पर पाथवे निर्माण, सीवरेज का फ्लो टेस्ट कर कनेक्शन जारी करना सहित अन्य कार्य समय पर किए जाए। शहर में विभिन्न विभागों द्वारा आए दिन नई बनी सड़के खोद दी जाती है जिससे लोगों को परेशानी होती है। इस पर तुरन्त रोक लगायी जाए।