लोकसभा उपचुनाव : छोटा भीम सीरियल के कार्टून करेंगे मतदान के लिए प्रेरित
अजमेर । आगामी उपचुनाव मे मतदान की संख्या बढ़ाने के लिए चलाई जा रही स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत पृथ्वीराज फाउंडेशन व 94.3 माय एफएम की ओर से एक नया प्रयोग करते हुए कार्टून कट आउट्स बनवाए गए हैं। यह सभी कट आउट्स प्रसिद्ध काटून सीरियल छोटा भीम के पात्रों को लेकर बनाए गए हैं जिसमें छोटा भीम, छुटकी, कालिया, ढोलू भोलू अधिक मतदान के लिए अपील करते नजर आ रहे हैं।
शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल, स्वीप अधिकारी अरुण गर्ग व सहायक स्वीप अधिकारी ज्योति ककवानी ने कलेक्टरेट परिसर में इनका अवलोकन किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल ने इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहां कि यह नवीन प्रयोग होगा जिसमें बच्चों के चेहते कार्टून मतदान का प्रचार प्रसार करते नजर आएंगे और लोग इनके साथ अधिक से अधिक सेल्फी भी क्लिक करवाएंगे वही बच्चे अपने अभिभावकों को अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर सकेंगे। इस मौके पर स्वयं गोयल ने भी सिरियल के पात्रों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
पृथ्वीराज फाउंडेशन के संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि युवाओं में सेल्फी और बच्चों में कार्टून का क्रेज देखते हुए यह प्रयास किया गया है। इन कार्टून कट आउट्स को शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट्स व मॉल्स में प्रर्दशित किया जाएगा।
सहायक स्वीप अधिकारी ज्योति ककवानी ने बताया कि स्वीप के तहत आयोजित हो रही सेल्फी विथ एपिक प्रतियोगिता मैं इन कट आउट जरिए अधिक से अधिक एंट्री आने की संभावनाएं हैं।
इस दौरान 94.3 माय एफएम के प्रभारी प्रशांत कुकरेती, आर.जे. पिया, पृथ्वीराज फाउंडेशन के डॉ. पूनम पांडे, अनिल जैन,अमित बजाज, संजय सेठी, ऋषिराज सिंह, रूपेश डूडी, कुसुम शर्मा उपस्थित थे।