'मुगल-ए-आजम' वाले दिलीप साहब का किरदार भी निभा सकता हूं : नवाजुद्दीन सिद्दीकी
जयपुर। राजधानी जयपुर में आयोजित हो रहे 'साहित्य के महाकुंभ' जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में आज विभिन्न सेशन आयोजित किए गए, जिनमें साहित्य जगत के साथ ही फिल्मी दुनिया से भी जुड़ी कई नामचीन शख्सियतों ने शिरकत की और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। लिटफेस्ट के नाम से पहचान बना चुके इस फेस्टिवल के दूसरे दिन आज फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी शिरकत की, जहां उन्होंने अपने एक सेशन में अपने फिल्मी कॅरियर और अपने अनुभव लोगों के साथ साझा किए।
जेएलएफ के 11वें संस्करण में आज दूसरे दिन फ्रंट लॉन में आयोजित 'मंटो : द मैन एंड द लेजेंड' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नंदिता दास ने पत्रकार विनोद दुआ के साथ बातचीत की। इस दौरान नवाजुद्दीन ने कहा कि, 'दर्शकों को शायद ये लगता है कि मैं सिर्फ गैंगस्टर के रोल ही कर सकता हूं, लेकिन असल में मैं अभिनय में इस कदर डूबा हूं कि मैं फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में दिलीप साहब वाले किरदार का रोल भी कर सकता हूं।'
इस मौके पर नवाजुद्दीन ने बताया कि सआदत हसन मंटो के जीवन पर आधारित फिल्म में वे मुख्य किरदार अदा करते हुए नजर आने वाले हैं। नवाजुद्दीन ने कहा कि मंटो बहुत सच्चे इंसान थे, इसलिए फिल्म करने से पहले मुझे तीन महीने तक मंटो को समझना पड़ा और जब मैं मानसिक तौर पर तैयार हो गया, तब हमने शूटिंग शुरू की। उन्होंने कहा कि मंटो के किरदार को अदा करने में मैं इस कदर डूब चुका हूं कि अब जब शूटिंग खत्म हो चुकी है तो भी मुझे मंटो को अपने भीतर से निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है।