केकड़ी क्षेत्र में सचिन पायलट को ग्रामीण महिलाओं ने सुनाई समस्याएं
केकड़ी। राजस्थान में अजमेर, अलवर एवं मांडलगढ़ में 29 जनवरी को होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति के साथ ही चुनाव प्रचार का दौर पूरे शबाब पर है। चुनावों में जीत हासिल करने के लिए दोनों प्रमुख दल भाजपा एवं कांग्रेस के कई आला नेतागण पूरे दमखम के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं। भाजपा की ओर से आज जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रचार के लिए केकड़ी पहुंची, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी कई गांवों का दौरा किया।
अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में मौजूद केकड़ी से पूर्व में विधायक रह चुके कांग्रेस के कद्दावर नेता रघु शर्मा के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए आज पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने क्षेत्र के एक के बाद एक कई गावों का दौरा किया। इस दौरान पायलट ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा, वहीं ग्रामीणों ने भी पायलट को अपनी समस्याएं सुनाई। इस पर पायलट ने उन्हें समाधान का आश्वासन दिया।
पायलट ने आज केकड़ी विधानसभा के दौरे के तहत भराई, प्रान्हेड़ा, खवास, कादेड़ा सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान पायलट ने करीब दो दर्जन से भी ज्यादा गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा के पक्ष में प्रचार कर समर्थन की अपील की। प्रांहेड़ा में जनसभा के बाद वहां मौजूद महिलाओं ने पायलट को बढ़ती महंगाई से हो रही परेशानियों से अवगत कराया तथा रसोई गैस के कांग्रेस सरकार की तुलना में दोंगने दामों पर भारी रोष प्रकट किया।