संत नामदेव महाराज का 72वां वार्षिक महोत्सव 27 व 28 को
जोधपुर। संत शिरोमणि नामदेव महाराज का 72 वां वार्षिक महोत्सव 27 व 28 मार्च को सिंधी काॅलोनी शास्त्रीनगर स्थित श्रीनाथ-नामदेव मंदिर मे श्रद्वा व उमंग के साथ मनाया जाएगा।
मेला ट्रस्टी महेश खेतानी व मेला संयोजक रमेश खेतानी ने बताया कि मेले में पहले दिन सुबह ध्वजारोहण के बाद सम्मान समारोह होगा जिसमें समाजसेवियों को सिंधु समाज रत्न व संत नामदेव रत्न, निस्वार्थ सेवा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पंचायत अध्यक्ष राम तौलानी व ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मण खेतानी ने बताया कि दो दिवसीय इस मेले का उद्घाटन शिक्षा एवं पंचायत राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी करेंगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा करेंगें। इसके अलावा शहर के संत व जनप्रतिनिधियों द्वारा समाजसेवकों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रभु ठारवानी को सिंधु समाज रत्न पुरस्कार भेट कर सम्मानित किया जायेगा तथा प. नरेन्द्र शर्मा को संत नामदेव रत्न पुरस्कार, निस्वार्थ समाज रत्न दयाल रामनानी, रामचन्द्र गुरनानी, महेश शंकु खेतानी चतरमल शेरवानी तथा रेनू खेमानी को समाज में सेवाएॅ देने पर सेवा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
दो दिवसीय मेले में समाजसेवको का सम्मान, सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम, माता की चैकी आदि आयोजन होंगें।